सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB का शिकंजा रिया चक्रवर्ती पर पूरी तरह कस चुका है. रिया चक्रवर्ती को कोर्ट ने मंगलवार को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया. जमानत के लिए लगाई गई अर्ज़ी भी कोर्ट ने खारिज करदी है. इससे ये साफ़ हो गई है की आज की रात वह जेल में ही गुजारेंगी. इस मामले में रिया को मुख्या आरोपी बनाया गया है.
इससे पहले अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले एनसीबी ने रिया को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। अदालत के आदेश के अनुसार अब रिया को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा।
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत अरेस्ट किया है. इस मामले में NCB अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
