महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर न्याय विभाग ने “श्रमदान” अभियान का आयोजन किया

नयी दिल्ली में स्थित भारत सरकार के न्याय विभाग (जैसलमेर हाउस) ने दो अक्टूबर 2020 को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर “श्रमदान” अभियान का आयोजन किया गया।

न्याय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यालय परिसर की अच्छी तरह से सफाई की गई।

इस अवसर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि उनके जीवन में स्वच्छता बनाए रखना एक आवश्यक चरित्र के रूप में रहेगा और वे नियमित रूप से कुछ समय देकर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ में योगदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *