दुनिया के सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कारों के एलान कर दिया गया है। खास कर शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पर दुनिया भर की नजरें टिकी रहती है। आज नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली कमिटी ने नोबेल शांति पुरस्कार का एलान कर दिया।
इस साल यह पुरस्कार यूएन की एजेंसी वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम को दिया गया है। इस साल इस पुरस्कार को पाने की रेस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित करीब 300 लोग शामिल थे लेकिन वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम ने इसमें बाजी मार ली है।
आपको बता दें कि विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूख के खिलाफ जंग लड़ता है और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देता है। 2019 में WFP ने 88 देशों में करीब 100 मिलियन लोगों को सहायता प्रदान की। यह एजेंसी युद्ध ग्रस्त और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे देशों में भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए काम करती है। हालांकि भारत मे यह एजेंसी भारत सरकार को तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण सेवाएं प्रदान करता है।
