मध्यप्रदेश-इंदौर में कंप्यूटर बाबा का आश्रम ध्वस्त, 6 गिरफ्तार, उपचुनाव में किया था कांग्रेस के लिए प्रचार

मध्यप्रदेश में उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए प्रचार करने वाले कंप्यूटर बाबा पर इंदौर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कभी कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाले आश्रम पर आज सुबह पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जा कर बनाये गए आश्रम को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करने पर 6 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

जिला प्रशासन ने इंदौर में आज कंप्यूटर बाबा की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) ने इस कार्रवाई के बाबत बात करते हुए बताया, “इस प्रक्रिया को रोकने की कोशिश कर रहे 6 लोगों को हमने हिरासत में ले लिया है।”

कार्रवाई के बारे में आगे जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि आज ज़िला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 एकड़ भूमि पर बने ढांचे को हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान 315 बोर की एक राइफल और एक एयर गन भी मिली है। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इन्होंने 42-46 एकड़ भूमि पर कब्जा किया हुआ था, जो 80 करोड़ की है और प्रशासन द्वारा मुक्त करा ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *