कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ेगी मुश्किलें, सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना का केस चलाने की मिली अनुमति

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ कथित अपमानजनक ट्वीट के लिए स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ आपराधिक अवमानना का केस चलाने की सहमति दे दी है।


कुणाल कामरा के खिलाफ यह अनुमति के के वेणुगोपाल ने लॉ स्टूडेंट शिरांग कटनेश्वरकर और दो वकीलों के आवेदन के आधार पर दी गई है। इसके लिए देश के शीर्ष विधि अधिकारी ने 24 घंटे से भी कम समय मे फैसला लिया है। आपको बता दें कि कामरा पर कार्रवाई की मांग उनके एक के बाद एक ट्वीट को लेकर की जाने की मांग की गई थी जिसमे उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय की आलोचना की थी।


अटॉर्नी जनरल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कॉमेडियन के ट्वीट हास्य और अवमानना के बीच की लाइन को पार करने वाले और खराब टेस्ट के थे। ऐसे ट्वीट सर्वोच्च न्यायालय और इसके न्यायधीशों की निष्ठा का घोर अपमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *