मुंगेर में पुलिस की क्रूर कार्रवाई पर बोले चिराग- दर्ज हो 302 का मुकदमा, एसपी को करें सस्पेंड

मुंगेर में दुर्गा पूजा के दौरान बर्बर पुलिसिया कार्रवाई को लेकर अब सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक आवाज़ उठने लगी है। लोगों में इसके प्रति अपार गुस्सा है। लोगों की बस एक ही मांग है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो साथ ही लोग यह सवाल भी उठा रहे कि मुंगेर में हुई बर्बर घटना पर बड़े राजनीतिक दलों के नेता और हर छोटी बड़ी बात पे डिबेट करने वाले क्या इस मामले पर भी कोई डिबेट करेंगे?

इन सभी घटनाक्रमों के बीच लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। मुंगेर में हुई क्रूर कार्रवाई और निर्दोष लोगों के पीटे जाने के मामले पर बोलते हुए चिराग ने कहा,’पुलिस के ऊपर 302 का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए।श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है।स्थानीय एस॰पी॰ को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफ़॰आई॰आर॰ दर्ज करवाए नीतीश कुमार जी।मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दे सरकार।’ उन्होंने शर्मनाकनीतीश हैशटैग का प्रयोग भी किया है।

मुंगेर- पुलिसिया कार्रवाई का क्रूर वीडियो हुआ वायरल, फायरिंग और उपद्रव में एक की मौत

भागलपुर में महागठबंधन पर बरसे मोदी, कहा- इन्होंने बिहार के साथ विश्वासघात किया, अपनी तिजोरियां भरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *