किसानों का समर्थन जुटाने बीजेपी बिहार करेगी रैलियों और चौपाल का आयोजन, जानें

दिल्ली में जारी वृहद किसान आंदोलन के बीच बिहार बीजेपी की तरफ से एक बड़ी घोषणा की गई है। बिहार भाजपा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार के किसानों का समर्थन जुटाने के लिए बीजेपी पूरे राज्य के 38 जिलों और 243 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों और किसान चौपाल का आयोजन करेगी।


बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा बिहार प्रदेश ने यह तय किया है कि हम तीनों कानूनों के समर्थन में पूरे बिहार में रैलियां करेंगे और 38 ज़िलों में हम बड़ी किसानों की रैली और सम्मेलन करेंगे। 243 विधानसभा क्षेत्रों में किसान चौपाल लगाएंगे।


उन्होंने इस बाबत आगे जानकारी देते हुए कहा,’इसकी शुरुआत कल बख्तियारपुर से मैं और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद करेंगे और समापन 25 दिसंबर को माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन दिवस के दिन होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *