आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल एक बार फिर गंभीर आरोपों में फंस गए हैं। जयपुर के सांगानेर थाने में उनके खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक रेप करने और भावनात्मक ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज हुआ है।
एफआईआर के अनुसार, दयाल ने पीड़िता को क्रिकेट करियर का झांसा देकर पहली बार सिटापुरा स्थित होटल में बुलाया और वहीं दुष्कर्म किया। पीड़िता की उम्र उस वक्त 17 साल थी, जिसके चलते POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में भी एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है।
जयपुर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूछताछ के लिए समन जारी किया जा सकता है। इस मामले में अब तक यश दयाल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
