IPL 2020: RCB vs RR: ‘करो या मरो’ के मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी राजस्थान, बैंगलोर से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी

आईपीएल में आज दो मैच खेले जाने है. पहला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच और दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच.

आईपीएल में आज सीजन का 33वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. यह मुकाबला दुबई में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. यह मुकाबला राजस्थान के लिए ‘करो या मारो’ की तरह साबित होने वाला है. क्यूंकि अगर वह आज यहाँ हार जाती है तो उसका आईपीएल से निकलना लगभग तय हो जायेगा.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया था. इस जीत के हीरो रहे थे बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली. विराट ने इस मैच में ताबड़तोड़ 72 रन बनाये थे और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी.

इस समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में बैंगलोर जहां तीसरे स्थान पर है वहीँ राजस्थान की टीम सातवें पायदान पर है. इस लिहाज़ से देखा जाये तो बैंगलोर का पलड़ा ही भारी दिखाई देता है.

हेड-टु-हेड मुकाबले

दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए है जिसमें से राजस्थान ने 11 और बैंगलोर ने 9 मुकाबले जीते है. जबकि 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. मगर पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो बैंगलोर ने 1 और राजस्थान ने 3 मुकाबले जीते है.

बैंगलोर के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बैंगलोर की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो  कप्तान विराट कोहली और जोश फिलिप पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. कोहली फिर से अपनी फॉर्म में लौट आये है और अपने चिर-परिचित अंदाज़ में खेल रहे है जो टीम के लिए अच्छी बात है.

मिडिल आर्डर में एरोन फिंच और एबी डी विलियर्स मजबूती के साथ टीम को सँभालने के लिए खड़े होंगे. डी विलियर्स के बल्ले से इस सीजन अच्छे रन निकल रहे है. एडम जाम्पा, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल पर गेंदबाज़ी का दारोमदार होगा. युजवेंद्र चहल इस सीजन शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है.

राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा का बल्ला इस सीजन में अभी तक शांत ही रहा है जो टीम के लिए परेशानी का सबब है. राहुल तेवतिया का बल्ला इस सीजन जमकर आग उगल रहा है. राहुल की बल्लेबाज़ी पर सबकी नज़र रहेगी.

वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, राहुल तेवतिया और अंकित राजपूत पर होगा. जोफ्रे आर्चर भी  इस सीजन शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है.

पिच और मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. दिन में मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है.

पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.

इस मैदान पर अब तक कुल 61 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.  

इस सीजन इस मैदान पर अब तक 14 मैच खेले जा चुके है जिसमें 12 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.

राजस्थान की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार (2008) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. वहीँ दूसरी तरफ बैंगलोर की टीम ने अब तक एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: MI vs KKR: मुंबई के पास फिर से नंबर 1 बनने का सुनहरा मौका, कोलकाता से लगातार 10 मैच जीतती आ रही है मुंबई

IPL 2020: RCB vs KXIP: डू और डाई मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा पंजाब, जानिए आज के मैच का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *