IPL 2020: KKRvsCSK: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कोलकाता का जीतना ज़रूरी, सम्मान बचाने उतरेगी चेन्नई

आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज एक महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है. कोलकाता की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मज़बूत करना चाहेगी. वहीँ यह मैच जीतकर चेन्नई अपना सम्मान बचाना चाहेगी. यह मैच दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

चेन्नई ने अब तक खेले गए 12 में से 4 मैच जीते है वहीँ कोलकाता को 12 में से 6 में जीत हासिल हुई है. कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवे पायदान पर है और चेन्नई की टीम आखरी पायदान पर है.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में कोलकाता ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई को 10 रनों से हराया था. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 157 रन ही बना पाई थी।

हेड-टु-हेड मुकाबले

पंजाब और कोलकाता के बीच अब तक 27 मैच हुए है जिसमें 17 चेन्नई ने और केवल 9 में पंजाब ने जीत दर्ज़ की है. दोनों के बीच के बीच खेले गए एक मैच का नतीजा नहीं निकला है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो चेन्नई का पलड़ा भारी दिखाई देता है.

कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल, दिनेश कार्तिक और कप्तान इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे.

वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर सारी ज़िम्मेदारी होगी.

चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स

बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. फाफ डू प्लेसिस इस समय अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह छठे नंबर पर है.

वहीँ मिडिल आर्डर में धोन अम्बाती रायडू, धोनी और ब्रावो बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग इस सीजन थोड़ी कमज़ोर ही साबित हुई है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर के कंधो पर रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.

इस मैदान पर अब तक कुल 67 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 36 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 30 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.  

इस सीजन इस मैदान पर अब तक 21 मैच खेले जा चुके है जिसमें 14 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.

पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.

कोलकाता की टीम ने दो बार आईपीएल का फाइनल खेला है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है. वहीँ चेन्नई की टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के हर सीजन में यह टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाती है मगर इस बार चेन्नई ने अपने खेल से फैंस को काफी निराश किया है.

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: MIvsRCB: दोनों ही टीमें जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेंगी, बैंगलोर के पास नंबर 1 बनने का सुनहरा मौका

IPL 2020: DCvsSRH: जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का करना चाहेगी दिल्ली, हैदराबाद हारी तो आईपीएल से बाहर

IPL 2020: KKRvsKXIP: प्लेऑफ क लिए दावेदारी करने उतरेंगी दोनों टीमें, देखिये कौन किसपर है भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *