राजधानी दिल्ली में आज कुल 50 स्कूलों में ईमेल के जरिए बॉम्ब की धमकियाँ मिली , जिसके जिसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने अपना काम शुरू किया और तलाशी में जुट गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबीक कुल पचास स्कूलों में बंब की धमकी मिली थी जिसमे द्वारका स्थित राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल शामिल हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दो स्कूलों – मालवीय नगर स्थित एसकेवी और प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल – में बम की धमकी की सूचना क्रमशः सुबह 7.40 बजे और 7.42 बजे मिली।
पीटीआई के अनुसार, पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत परिसर में पहुँच गए।
यह घटना थोड़े समय पहले गठित स्कूल में बॉम्ब थ्रेट जैसी है , जब दिल्ली में कुल 32 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिससे दहशत फैल गई थी और आपातकालीन निकासी के लिए स्कूलों को मजबूर होना पड़ा था । दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सुबह भर कॉल रिसीव कीं और विशेष रूप से द्वारका क्षेत्र में, बच्चों को दिन भर के लिए घर भेज दिया गया।
