पंजाब के तरण तारण में पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षाबलों ने 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। सेना ने आज सुबह 4:45 बजे की गई कार्रवाई में इन्हें तब ढेर कर दिया जब ये लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स द्वारा लगातार चेतावनी देने के बाद भी नही माने। इसके बाद बीएसएफ की गोलीबारी में यह मारे गए।
घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। अब भी सर्च आपरेशन जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बारे में जानकारी साझा की है। ज्यादा जानकारी का इंतजार है।