क्या कंगना होंगी बिहार चुनाव में बीजेपी की तरफ से स्टार प्रचारक? जानें सच

कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से लगातार मीडिया की सुर्खियों में हैं। उनके बीजेपी में जाने के कयास लगाए जाते रहे हैं। हाल में उनके ऑफिस पर बीएमसी ने बुल्डोजर चलाया था जिसके बाद कंगना रनौत की माँ का एक बयान भी काफी वायरल हुआ था। इस बयान में उन्होंने कहा था कि हम अब पूरी तरह बीजेपी के हो चुके हैं।


इन विवादों और सुर्खियों के बीच बीजेपी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनावों का प्रभारी नियुक्त किया। इसके बाद से यह सवाल लगातार पूछे जा रहे थे कि क्या कंगना बीजेपी में शामिल होंगी या क्या वह बिहार चुनावों में बीजेपी की तरफ से स्टार प्रचारक बनेंगी? यह सवाल इसलिए उठे क्योंकि चुनावों में नेताओं के साथ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का स्टार प्रचारक बनना आम रहा है।


हालांकि इन सवालों पर अब बीजेपी की तरफ से स्पष्टीकरण आ गया है। यह स्पष्टीकरण दिया है खुद देवेंद्र फडणवीस ने। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस ने ऐसी तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ”एनडीए के पास सबसे बड़े स्टार कैंपेनर नरेंद्र मोदी हैं, ऐसे में हमें किसी दूसरे स्टार कैंपेनर की जरूरत नहीं है।”आपको बता दें कि इससे पहले कंगना भी सक्रिय राजनीति में आने की संभावनाओं को खारिज कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *