कोरोना के इस दौर में हर दिन दुखद खबरों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसा शायद हो कोई दिन बीत रहा जिस दिन कोई बुरी खबर नही आती है। अभी बीते कुछ दिनों में यूपी सरकार के दो मंत्री कमला रानी वरुण और चेतन चौहान का निधन कोरोना की वजह से हो गया था वहीं आज सुबह यूपी के देवरिया से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की खबर आई। हालांकि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है और कोरोना से कोई लेना देना नही है।
जनमेजय सिंह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे और पिछले काफी समय से बिन चल रहे थे। जन्मेजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक ने शोक संवेदना जतायी है।जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को देवरिया में त्रिलोकीनाथ सिंह के घर हुआ था। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है और उनके 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। जन्मेजय सिंह बीजेपी से लगातार दो बार से देवरिया सदर विधानसभा सीट विधायक थे।
देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2020
श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।
ॐ शांति