बॉलीवुड और ड्रग्स पर पहली बार बोले शक्तिमान मुकेश खन्ना, जानें क्या कहा?

क्रूज पर ड्रग्स मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल में होने के बाद अब इस मामले में अभिनेत्री अनन्या पांडे का भी नाम सामने आया है। एनसीबी ने अनन्या पांडे से करीब दो घंटे तक पूछताछ की।

ड्रग के इस मामले में एक के बाद एक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। इसे लेकर टीवी और फिल्म के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने अपना बयान दिया है। मुकेश खन्ना ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। 

बॉलीवुड पर निशाना साधने के सवाल पर मुकेश खन्ना ने कहा, “बॉलीवुड ही नहीं, इसे पूरे देश में साफ करना चाहिए। बॉलीवुड हमारे देश से अलग नहीं है। हम क्यों कूदते हैं? या कोई क्यों कूदता है? क्योंकि ऐसे लोगों के नाम सामने आते हैं, जिन्हें ये लोग अपना ग्लैमर मानते हैं। इनके लड़के या कोई पकड़ा जाता है तो पूछते हैं कि बॉलीवुड में क्यों जा रहे हैं।

अरे हम पूरे देश में जा रहे हैं।”  उन्होंने आगे कहा, “हर व्यक्ति चाहे वह सेलिब्रिटी हो या आम नागरिक, उसकी जांच होनी चाहिए, और अगर वह जांच में दोषी पाया जाता है, तो उसे दंडित किया जाना चाहिए, ऐसा मेरा मानना ​​​​है।

इन नामों से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़का किसका है वह किसकी लड़की है, मुझे परवाह नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह उनके (नशीले पदार्थ लेने वाले) हित में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *