ट्वीट कर बोले राहुल गांधी- ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच आज का दिन रैलियों का दिन है। एक तरफ जहां एनडीए की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी आज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी आज से चुनावी मैदान में महागठबंधन के पक्ष में प्रचार की शुरुआत करेंगे। 


इस रैली की शुरुआत से पहले कल जहां पीएम मोदी ने ट्वीट कर बिहार आने की जानकारी दी और जुड़ने की अपील की वहीं अब राहुल गांधी ने भी एक शायरी लिखते हुए वर्तमान सरकार पर तंज कसा और खुद के बिहार आने की जानकारी भी साझा की है।


राहुल गांधी ने आज बिहार में रैली करने से पहले अपने एक ट्वीट में एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं ये दावा किताबी है।’कोरोना हो या बेरोज़गारी, झूठे आँकड़ों से पूरा देश परेशान है। आज बिहार में आपके बीच रहूँगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएँ।’


इससे पहले कल राहुल ने बीजेपी के घोषणा पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की बात पर तंज कसते हुए ट्वीट किया और लिखा,’भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख़ देखें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *