देश मे कोरोना के जारी कहर के बीच कई चीजों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क और सेनिटाइजर के प्रयोग तक पर जोर दिया जा रहा है। इन सब से देश की संसद भी अछूती नही रह गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संसद का मानसून सत्र बुलाया गया है।
इस सत्र पर भी कोरोना संकट का साया दिखना तय है। संसद की कार्यवाही में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में यह भी कहा गया कि प्रश्न काल इस बार सदन में नही होगा। मतलब सदस्य सवाल नही उठा पाएंगे।
यही बदलाव वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी को नागवार गुजरा। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा “बधाई… संसद सजेगी पर प्रश्न काल नहीं होगा। अब संसद में ताला लगा दिजिए… जनता चाहती है।” वाजपेयी का यह ट्वीट कई लोगों को पसंद आया तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। देखें ट्वीट और पढ़ें कुछ कमैंट्स-
बधाई…
— punya prasun bajpai (@ppbajpai) September 2, 2020
संसद सजेगी पर Question Hour नहीं होगा
अब संसद में ताला लगा दिजिए…
जनता चाहती है !!!