प्रधानमंत्री मोदी सोमवार यानी 27 फरवरी को बेलगावी में शिवमोग्गा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री फिलहाल कर्नाटक दौरे पर हैं और यह यह उनका कर्नाटक का पांचवा दौरा है।
प्रधानमंत्री का कर्नाटक के दौरे पर हैं और यह उनका कर्नाटक का पांचवा दौरा है। शिवमोग्गा में करीब 450 करोड़ की लागत में इस एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोग्गा हवाईअड्डे के उस मॉडल का निरीक्षण किया जिसका उद्घाटन आज वह उद्घाटन करने वाले हैं।
इसके अलावा पीएम मोदी शिवमोग्मा में दो रेल परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से राज्य के मध्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।
जानकारी के अनुसार पीएम मोदी शिवमोगा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उसका भ्रमण तथा निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह एयरपोर्ट के पहले यात्री बन जाएंगे।
बता दें कि शिवमोग्गा में एयरपोर्ट का निर्माण उड़ान योजना के तहत किया गया है। इसकी मदद से यात्रियों के लिए हवाई सुविधा किफायती होगी। इसकी नींव मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने वर्ष 2020 में रखी थी।
