जापान के सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड बना चुके शिंजो आबे अपने पद से इस्तीफा दे सकता हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के आधार पर समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बारे में जानकारी साझा की है। ख़बरों के मुताबिक फिलहाल उनकी तबियत ठीक है लेकिन लगातर अस्पताल जाने और बीमारियों से जूझते रहने के कारण वह ऐसा फैसला ले सकते हैं। उनकी बीमारी के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शिंजो आबे को लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस है। इसमें आंत में नासूर और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं।
Japanese Prime Minister Shinzo Abe (File Pic) is set to resign, says local media, adding that he wanted to avoid causing problems to the government due to a worsening of his chronic health condition: Reuters pic.twitter.com/YazCU2m78j
— ANI (@ANI) August 28, 2020
गौरतलब है कि शिंजो आबे का कार्यकाल सितंबर 2021 तक है लेकिन लगातार गिरते स्वास्थ्य और अस्पताल की भागदौड़ की वजह से वह इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। उनकी सरकार पर कोरोना से प्रभावी ढंग से न निपटने के भी आरोप लगते रहे हैं।उन्होंने पिछले सोमवार को ही अपने कार्यालय में साढ़े सात साल पूरे कर लिए और वह जापान के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए थे। इससे पहले यह रिकार्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। उनके इस्तीफा देने की अटकलों के बीच नए नेता के चयन को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। आबे को जापान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है और उनके पीएम रहते भारत-जापान संबंधों में काफी मजबूती आई। उन्हें पीएम मोदी का अच्छा दोस्त माना जाता है।