कोरोना काल से पहले से बुरी ख़बरो के दौर से गुजर रहे बॉलीवुड से अब भी लगातार दुखद ख़बरो के आने का दौर जारी है। पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड सितारों के निधन के बीच आज एक और बड़ी दुखद खबर आई है। यह खबर मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे से जुड़ी हुई है।
खबरों के मुताबिक अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया है। वह महज 35 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ दिनों से किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। आदित्य के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर कई बड़े गायकों सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
आदित्य पौडवाल के निधन की जानकारी देते हुए मशहूर गायक शंकर महादेवन ने लिखा,” यह जानकर काफी दुखी हूं। हमारे प्रिय मित्र आदित्य पौडवाल नही रहे। इस बात पर यकीन करना मुश्किल है। वह क्या कमाल के संगीतकार और प्यारे इंसान थे। अभी दो दिनों पहले मैंने एक गीत गाया था जो उनके द्वारा खूबसूरती से प्रोग्राम किया गया था। लव यू भाई। तुम्हारी याद आती है..।”