आज से नया महीना शुरू हो गया है और 1 दिसंबर से आम जनता पर महंगाई का असर और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. आज से 6 बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसमें आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। माचिस, गैस सिलेंडर से लेकर टीवी देखना और फोन पर बात करना भी महंगा हो जाएगा।
आइए आपको बताते हैं आज से कौन-कौन से बड़े बदलाव हो रहे हैं। गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की बढ़ोतरी की है। आपको बता दें कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है।
घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2101 रुपये हो गया है। 14 साल बाद माचिस की डिब्बियों के दाम बढ़े हैं। आज से आपको माचिस की डिब्बी खरीदने के लिए 1 रुपये की जगह 2 रुपये खर्च करने होंगे।
इससे पहले साल 2007 में एक माचिस की डिब्बी की कीमत 50 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये कर दी गई थी। इसके अलावा रिलायंस यूजर को भी बड़ा झटका लगा है। आज से यानि 1 दिसंबर से Reliance Jio ने भी अपने रिचार्ज को महंगा कर दिया है।
Jio ने कई प्लान्स की वैलिडिटी 24 दिन से बढ़ाकर 365 दिन कर दी है। इसके अलावा भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने भी नवंबर के अंत में टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की है। रिलायंस जियो के प्रीपेड ग्राहकों को 8 से 20 फीसदी ज्यादा पैसे देने होंगे।
PNB के सेविंग अकाउंट होल्डर्स को भी बड़ा झटका लगा है. बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने सालाना ब्याज दर 2.90 फीसदी से घटाकर 2.80 फीसदी कर दी है. आपको बता दें कि बैंक की नई दरें 1 दिसंबर यानी आज से लागू हो गई हैं।
अगर आप 1 दिसंबर यानी आज से एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के जरिए खरीदारी करते हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 1 दिसंबर, 2021 से आपको सभी ईएमआई खरीदारी पर 99 रुपये और खर्च करने होंगे।
आपको बता दें कि अगर आप आमाज़ों और फ्लिपकार्ट जैसी रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स वेबसाइट से ईएमआई पर खरीदारी करते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
