एनआईए ने बैंगलोर में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के मॉड्यूल को ध्वस्त कर बड़ी कामियाबी हासिल की है. इस दौरान अधिकारीयों ने दो आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए दोनों आतंवादियो का नाम अहमद अब्दुल कैडर और इरफान नासिर बताया जा रहा है.
NIA के अधिकारीयों के अनुसार इसी सिलसिले में पिछले हफ्ते एक डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया था. उसी की निशानदेही पर ये गिरफ्तारियां हुई है. अहमद अब्दुल कैडर चेन्नई में एक बैंक में काम करता है और इरफान का बैंगलोर में ही चावल का व्यापार है. दोनों गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से संदिग्ध सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले है.
NIA के अधिकारियों ने यह भी बताया की 2013-14 में करीब 14 लड़के बैंगलोर से सीरिया ISIS के लिए लड़ने गए थे जिसमें से दो तो वहीँ मारे गए बाकि सब वापिस आकर गायब हो गए. तभी से NIA के अधिकारी इन लड़कों की तलाश में थे.
दोनों आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अदालत के सामने पेश किया गया जहां उन्हें 10 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया. जांच एजेंसी के अधिकारीयों का कहना है की दोनों से पूछताछ जारी है जल्द ही इनके बाकि छिपे साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
NIA का खुलासा: आईएसआई और जैश-ए -मोहम्मद ने दिया पुलवामा हमले को अंजाम, ट्रेनिंग भी दी
लद्दाख- भारत-चीन सीमा पर गरजे राफेल, देखें वीडियो
J&K: 16 घंटों के ऑपरेशन के दौरान सेना ने मार गिराए 3 आतंकी, असला बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली में धरा गया ISIS का आतंकी, विस्फोटक बरामद, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश
