गुजरात- वडोदरा में बड़ा हादसा, 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

गुजरात के वड़ोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर आज सुबह दो ट्रकों की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। 

विजय रुपाणी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा,’ वड़ोदरा के पास हुई सड़क दुर्घटना से 9 लोगों की मृत्यु से दुखी। अधिकारियों को जरूरतमंद काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’


वहीँ पीएम मोदी ने कहा,’वड़ोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और भगवान से प्रार्थना है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द ठीक हो जाएं। दुर्घटना स्थल पर प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *