हिमाचल शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज परिवार समेत हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए है. कल अचानक तबियत खराब होने के बाद सुरेश भरद्वाज को शिमला के  आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जहां पर उनका कोरोना का टेस्ट भी हुआ जो पॉजिटिव आया. 

सुरेश भारद्वाज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद उनकी पत्नी और बेटी का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया जो पॉजिटिव ही आया. तीनो को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. इससे पहले इनके बेटे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी. इसी के चलते सुरेश भारद्वाज अटल टनल के उद्घाटन समाहरोह में भाग नहीं ले पाए थे. 

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मंत्री सुरेश भारद्वाज और उनके परिवार की हालत स्थिर है. अस्पताल लगातार इनकी तबियत मॉनिटर कर रहा है. 

आपको बतादें की भारद्वाज हिमाचल प्रदेश के तीसरे मंत्री और हिमाचल विधानसभा के नौवें सदस्य हैं, जो कोरोना की चपेट में आये है. 

छत्तीसगढ़ के स्पेशल डीजी दोबारा हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी, पुछा “मुझे दुबारा covid क्यों हुआ”

कोरोना मामले में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक, अधिकारीयों के हाथ-पैर फूले

अस्पताल से व्हाइट हाउस शिफ्ट हुए कोरोना पीड़ित ट्रम्प, जानें कैसी है हालत?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *