बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयादशमी का त्योहार आज पूरे देश मे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना काल मे यूँ तो मेले और अन्य आयोजनों पर रोक से इसकी चमक थोड़ी फीकी है लेकिन उत्साह और उल्लास में कोई कमी नजर नही आ रही है। दशहरे के शुभ अवसर पर आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में स्थित सुकना वॉर मेमोरियल में शस्त्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद थे।
शस्त्र पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा,’भारत चाहता है कि भारत-चीन सीमा विवाद खत्म हो और शांति बहाल की जा सके।उन्होंने भारतीय सेना पर भरोसा जताते हुए यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना हमारी जमीन का एक इंच टुकड़ा भी किसी को लेने नही देगी।’
