एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू, राजनाथ-फडणवीस भी मौजूद, ऐसा होगा सरकार का स्वरूप

बिहार में चुनावी नतीजे आने के पांचवें दिन एनडीए की बड़ी बैठक आज पटना में हो रही है। इस बैठक में एनडीए में शामिल सभी दलों के विधायक और बड़े नेता मौजूद हैं। बीजेपी की तरफ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस बैठक में शामिल होने पटना पहुंच चुके हैं। 


इस बैठक में सीएम नीतीश के नाम का एलान एक बार फिर एनडीए की तरफ से विधायक दल के नेता के रूप में तय किया जाना है। वहीं इस बात की भी संभावना है कि सुशील मोदी की जगह उप मुख्यमंत्री पद पर किसी नए चेहरे को जगह दी जाए। मंत्रियों की बात करें तो बीजेपी से ज्यादातर पुराने चेहरे नजर आ सकते हैं वहीं जदयू कोटे से कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है।


एनडीए के दो अन्य सहयोगियों हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की अगुवाई वाली वीआईपी को भी एक एक मंत्रिपद दिया जाएगा। वहीं जदयू और बीजेपी कोटे से तीन तीन मंत्री बनाये जा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *