ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने किया गिरफ्तार, सहयोगी के घर से मिले थे 20 करोड़ कैश

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया हैं। चटर्जी की गिरफ्तारी 26 घंटे से अधिक की मैराथन पूछताछ के बाद हुई, जो शुक्रवार सुबह शुरू हुई। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, “वह हमारे अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहें थे जो शुक्रवार की सुबह से उनसे पूछताछ कर रहे थे। उन्हें दिन में एक अदालत में भी पेश किया जाएगा। मंत्री की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को भी हिरासत में लिया गया है।

ईडी ने एक दिन पहले दक्षिण कोलकाता में मुखर्जी के आवास से 20 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की थी। तृणमूल मंत्री को उत्तर-पूर्वी कोलकाता के साल्ट लेक में सीजीओ परिसर ले जाया जा रहा है, जहां ईडी कार्यालय स्थित है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगे की तलाशी के लिए उन्हें मुखर्जी के आवास या उनके विधानसभा क्षेत्र बेहाला पश्चिम के कुछ स्थानों पर भी ले जाया जा सकता हैं। जब कथित घोटाला हुआ था तब चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे और ईडी इसमें कथित रूप से शामिल लोगों के मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रहा हैं।

एजेंसी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के पूर्व सलाहकार शांति प्रसाद सिन्हा, पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली और नौ अन्य के घरों पर एक साथ छापेमारी की। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सीबीआई, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की सिफारिशों पर सरकार द्वारा प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रुप-सी और डी स्टाफ के साथ-साथ शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। ईडी घोटाले में मनी ट्रेल पर नज़र रख रही हैं। चटर्जी, वर्तमान में उद्योग और वाणिज्य मंत्री, से भी सीबीआई ने पहले दो बार पूछताछ की थी, एक बार 26 अप्रैल को और फिर 18 मई को। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *