बिहार चुनाव: मोकामा से बाहुबली और RJD के नेता अनंत सिंह फिर से बने विधायक

बिहार चुनाव में सबसे हॉट सीटों में से एक मकोमा विधानसभा पर बाहुबली अनंत सिंह ने जीत दर्ज की है. अनंत सिंह RJD की टिकट से चुनाव मैदान में उतरे थे. वह जेल में रहकर ही चुनाव लड़ रहे थे.

अनंत सिंह को इस बार 38123 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे JDU के प्रत्याशी राजीव लोचन नारायण सिंह को केवल 17929 वोट ही मिले. पिछली बार की तरह इस बार भी अनंत सिंह का जलवा मकोमा में कायम रहा.

इस चुनाव में नारायण सिंह ने खुद को राम और अनंत सिंह को रावण बताया था. अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए ही चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *