बिहार चुनाव में पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है. सभी पार्टियों ने अपने-अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार में लगाया हुआ है।इसी क्रम में आज बीजेपी के सांसद रवि किशन बिहार में प्रचार के लिए पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बात की और विपक्ष को आड़े हाथों लिया.
मीडिया से मुख़ातिब होते हुए रवि किशन ने कहा “हमारे विरोधी हारने जा रहे है. ज़िन्दगी झंडवा और विरोधी लोगन को कोनो बात का खामंडवा. सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और नितीश कुमार की सरकार आ रही है.”
चिराग पासवान के नितीश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए रवि किशन ने कहा “नितीश जी पर एक दाग नहीं यही. शराब बंद करवाई इसलिए जेल भिजवाएंगे. माँ-बेटियों को इज़्ज़त बचाने के लिए जेल भिजवाएंगे.
राजनीति होती है मगर इतनी ओछी राजनीति होगी हमें नहीं मालूम था. मैं चिराग पासवान से प्यार करता हूँ मगर अपने शब्दों के लिए उन्हें नितीश जी से माफ़ी मांगनी चाहिए.
वही तेजस्वी यादव द्वारा बीजेपी और नितीश सरकार को प्याज की माला भेंट करने के मामले पर रवि किशन ने कहा “जैसे-जैसे चुनाव का तारीख नज़दीक आएगा तो लोग पेड़ पर उल्टा भी लटक जाएंगे. तेजस्वी की रैलियों में जो भीड़ आ रही है वो हुड़दंगियों की है और इसी से जनता को पता चल गया की अगर यह हुड़दंगी सरकार फिर से आ जाएगी फिर से गोली चलने लगेगी और हमें उस अन्धकार में नहीं जाना.”
