बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर आरोप और बयानबाजी का दौर अपने उफान पर है। दलों के नेता किसी भी तरीके से बाजी अपने पक्ष में कर लेने को आतुर दिख रहे हैं।
बिहार चुनावों में अब तक जिन्ना से लेकर पाकिस्तान और चीन तक कि एंट्री हो चुकी है। राहुल गांधी के वायनाड और दिल्ली में दिए बयान की गूंज आज बिहार में सुनाई दी। बीजेपी ने अब इसे बड़ा मुद्दा बनाया है।
शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी के चीन के पक्ष में और पीएम के खिलाफ दजिये बयान पर कहा,’कांग्रेस को बताना है कि क्या मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का एक हिस्सा है कि रोज़ आप भारत के प्रधानमंत्री को डरा हुआ बताएं, क्या चीन से ये एग्रीमेंट है?
भारत सरकार की बातों पर यक़ीन नहीं और चीन के पक्ष में बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।’
