भारत को मिली एक और कामयाबी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परिक्षण

भारत ने मंगलवार को लैंड अटैक वर्जन ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का अंडमान और निकोबार द्वीप सूमह में परीक्षण किया.

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को सुबह 10 बजे एक द्वीप को टारगेट को बनाकर दागा गया और उसने सफलतापूर्वक अपने उस लक्ष्य वाले द्वीप को तबाह कर दिया.

आपको बता दें कि भारत मिसाइल से दूर तक मार करने की अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए बुधवार को कई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का प्रक्षेपण करेगा. इसमें जमीन और समुद्र के लक्ष्यों को निशाना बनाया जाएगा. ये परीक्षण पश्चिम बंगाल के पास हिंद महासागर के क्षेत्र में किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *