पिछले 12 घंटो से लगातार जम्मू और कश्मीर के बडगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी गोलीबारी में एक जवाब भी घायल की जानकारी भी सामने आयी है.
सुरक्षा एजेंसियों को बडगाम के चेरार-ए-शरीफ में 2-3 आतंकवादियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद उन्होंने इलाके को घेर कर सर्च ऑपेरशन चलाया. जैसे ही सुरक्षाबल आतंकवादियों के ठिकाने के नज़दीक पहुंचे, आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया जिसका सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से जवाब दिया. इस कार्यवाही में सेना का एक जवाब भी घायल हो गया है. सुरक्षा कारणों के चलते आसपास के सभी इलाकों को खाली करवा लिया गया है.
आपको बतादें की इससे पहले आतंकवादियों ने श्रीनगर के नौगाम इलाके में CRPF की एक टुकड़ी पर भी हमला किया था. हालांकि इस हमले में किसी भी जवान के घायल नहीं मिली थी. हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए थे.
श्रीनगर- मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 2 जवान भी घायल, पढ़ें
दिल्ली- 2 खूंखार आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी हुए बरामद
J&K: बारामूला में सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी, सेना का एक अधिकारी घायल
