दिल्ली मेट्रो पर कोरोना ने लगाया ब्रेक, एक साल तक किसी नई परियोजना को नही मिलेगी मंजूरी, जानें

कोरोना महामारी का असर क्या आम क्या खास सभी पर पड़ा है। अर्थव्यवस्था धराशाई हो चुकी ही, नौकरियों पर लगातार खतरा बना हुआ और इससे भी बड़ी बात की संक्रमण और मौत के आंकड़े हर दिन एक नए रिकॉर्ड बनाने पर तुले हैं। दिल्ली मेट्रो भी इससे अछूती नही है। महीनों बंद रहने के बाद शुरू हुई दिल्ली मेट्रो और इसके मुसाफिरों की समस्या कम होने का नाम नही ले रही है।


दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक दिल्ली मेट्रो ने चौथे फेज के तीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू कर दिया है और इसके समय से पूरा होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है लेकिन इसी फेज में तीन अन्य कॉरिडोर की परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। ख़बरो के मुताबिक अगले एक साल तक अब इन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद कम ही है। इन खबरों के बाद यह साफ है कि मेट्रो लाइट कॉरिडोर की राह देख रहे लोगों का इंतजार अभी लंबा खिंचेगा।


आपको बता दें कि फेज चार में कुल छह कॉरिडोर का निर्माण होना था। इसकी कुल लंबाई 203.94 किमी थी। पिछले साल इसमें से 61.67 किमी के कॉरिडोर को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी थी। इस कॉरिडोर में 45 स्टेशनों के निर्माण होना है जिसमे से 22.35 किमी हिस्सा भूमिगत और 39.32 किमी हिस्सा एलिवेटेड बनाया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *