प्रधानमंत्री ने डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल की ‘देह वीचवा करणी’ नामक आत्मकथा का विमोचन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल की ‘देह वीचवा करणी’ नामक आत्मकथा का विमोचन किया। उन्होंने प्रवरा रूरल एजुकेशन सोसाइटी को ‘लोकनेत डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल प्रवरा रूरल एजुकेशन सोसाइटी’ का नया नाम दिया ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालयों के चार नव-निर्मित भवनों का उद्घाटन किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को चार केन्द्रीय विद्यालयों के नव-निर्मित भवनों का उद्घाटन किया।