सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में मुखर आवाज़ बनी कंगना रनौत को गृह मंत्रालय की तरफ से वाई कैटेगरी सुरक्षा दी गई है। सुरक्षा मिलने के बाद कंगना ने गृह मंत्री अमित शाह का आभार ट्वीट कर व्यक्त किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा,” ‘ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।’
