भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह एक बार फिर से पिता बन गए है. उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया है. ट्विटर पर ट्वीट करके उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सांझा की. रूद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘भगवान की कृपा से, देवांशी और मुझे अपने बेबी बॉय के जन्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव.’