पुष्पम प्रिया के बाद तेजस्वी ने रखा दुखती रग पर हांथ, देंगे रोजगार, नीतीश के लिए बनेंगे बड़ी चुनौती

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाति से लेकर धर्म तक को साधने की तैयारी में लगे हुए हैं। कहीं रूठे नेताओं को अपने पाले में करने की होड़ है तो कहीं पुराने दल को छोड़ हवा का रुख भांपते हुए नए के संग जुड़ जाने की चाह है। इसी क्रम में जीतन राम मांझी सरीखे नेता जहां महागठबंधन छोड़ जदयू का दामन थाम चुके हैं वहीं श्याम रजक मंत्री पद और जदयू छोड़ राजद के दामन थाम चुके हैं। इस बीच जदयू में कई राजद विधायक शामिल हुए और अब शरद यादव के शामिल होने की अटकलें भी तेज है

नीतीश के खेवनहार बनें मांझी, लोजपा के तंज पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। इसी के साथ बढ़ी है बयानबाजी भी और पाला बदलने का दौर भी शुरू हो चुका है। कल तक महागठबंधन के साथ रहे हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतनराम मांझी अब खुलकर एनडीए के साथ हैं और नीतीश के सपोर्ट में जोरदार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। वहीं लोजपा और चिराग के बयान से यह भी बहुत साफ हो रहा कि शायद एनडीए में सब ठीक नही है।