आयुष मंत्री कल पुणे में जनजातीय स्वास्थ्य सेवा के लिए प्राकृतिक चिकित्सा परियोजना का उद्घाटन करेंगे

गांधी जयंती के अवसर पर, आयुष राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येसो नाइक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कल पुणे, महाराष्ट्र में गोहेबुद्रुक के एक जनजातीय गांव में नेचुरोपैथी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नेचुरोपैथी पर वेबिनार्स की एक शृंखला का आयोजन किया जाएगा

आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय नेचुरोपैथी संस्थान, पुणे महात्मा गांधी की 150वीं जयंती महोत्सव के उपलक्ष में 2 अक्टूबर, 2020 से महात्मा गांधी के स्वदेशी विचारों और दर्शन को महत्व देते हुए नेचुरोपैथी पर वेबिनार्स की एक श्रृंखला का आयोजन आरंभ करेगा, जो राष्ट्रीय नेचुरोपैथी दिवस 18 नवंबर, 2020 तक जारी रहेगा।