राज्यसभा में तीन कृषि बिल आज विपक्ष के भारी हंगामे और शोर के बीच ध्वनिमत से पास हो गए। कांग्रेस ने जहां इसे किसानों का डेथ वारेंट बताया वहीं शिरोमणि अकाली दल ने किसानों को कमजोर न समझने की बात कही। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने सरकार पर सिर्फ वादे करने का आरोप लगाया। इन सब के बावजूद बिल पास हो गए हैं। अब इसपर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
