भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तैयारियों की समीक्षा करने, जरूरतों का जायजा लेने, चक्रवात सीजन अक्टूबर-दिसंबर, 2020 की योजना बनाने और हितधारकों के साथ आईएमडी द्वारा नई पहल साझा करने के लिए 6 अक्टूबर को डॉ. मृत्युंजय महापात्रा, मौसम विज्ञान महानिदेशक (डीजीएम), आईएमडी की अध्यक्षता में ऑन-लाइन प्री-साइक्लोन कार्रवाई बैठक आयोजित की। बैठक में आईएमडी, नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ), भारतीय वायु सेना (आईएएफ), भारतीय नौसेना (आईएन), केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली, राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), मत्स्यपालन विभाग, समयनिष्ठा सेल, भारतीय रेल के विशेषज्ञों ने भाग लिया।