केंद्रीय आयुष मंत्री और रक्षा राज्यमंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने आज एक वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सिद्ध संस्थान में दक्षिणी पठार क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय कच्ची औषधि भंडार केंद्र (आरआरडीआर) का उद्घाटन किया। आयुष मंत्रालय में सचिव, वैद्य राजेश कोटेचा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।