कोरोना वायरस की वजह से इस साल यूएई में आयोजित किए गए आइपीएल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक दिनेश कार्तिक ने केकेआर प्रबंधन को सूचित किया है कि वह बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने और टीम में अधिक योगदान देने के लिए, वह टीम की कप्तानी इयोन मोर्गन को सौंपना चाहते हैं।
Tag: #आइपीएल
रैना के आइपीएल छोड़ने पर भड़के सीएसके के मालिक, कहा- उसे जल्द समझ आएगा…
सुरेश रैना पहले सन्यास लेने और अब आईपीएल छोड़ अचानक यूएई से भारत वापस लौटने को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले उनकी टीम सीएसके की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि वह निजी कारणों से लौट रहे और हम इसका सम्मान करते हैं। इसके बाद रैना के बुआ के परिवार पर हुए हमले को इसकी वजह बताया गया। इसके बाद एक निजी अखबार के हवाले से खबर आई कि रैना ने सीएसके टीम में स्टाफ और खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अपने बच्चों के बारे में सोचते हुए आईपीएल न खेलने का फैसला किया था।
