बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाईगर रिजर्व में वनराज रॉयल बंगाल टाइगर बाघों की संख्या में वृद्धि के संकेत मिले हैं अनुमान है कि वीटीआर में वयस्क बाघों की संख्या 40 के पार पहुंच गई है. इनमें शावकों की संख्या अलग है ट्रैप कैमरे की मदद से इनकी संख्या का निश्चित अनुमान टाइगर रिजर्व प्रबंधन प्रशासन द्वारा गणना कर लगाया जाएगा.
Tag: #votinginBihar
दूसरे चरण में 53.51 फीसदी से ज्यादा मतदान, देखें हर जिले-हर सीट का हाल
बिहार विधानसभा चुनावों के क्रम में आज दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया। कुल मिलाकर इस चरण में भी मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान के परसेंटेज की बात करें तो दूसरे चरण में 94 सीटों पर 54.05 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 55.9 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। इन सीटों पर 2010 के मुकाबले 3 फीसदी ज्यादा जबकि 2015 के मुकाबले 2 फीसदी कम वोट डाले गए।
दूसरे चरण में तेजस्वी, तेजप्रताप, पुष्पम प्रिया और चंद्रिका राय जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, पढ़ें
दूसरे चरण की बात करें तो इस चरण में लालू के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी समेत प्लुरल्स पार्टी चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी और चंद्रिका राय जैसे बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आपको बता दें कि तेजस्वी जहां राघोपुर से मैदान में हैं वही तेजप्रताप हसनपुर से ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा पुष्पम प्रिया चौधरी पटना की बांकीपुर सीट से और तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय परसा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
