थल सेनाध्‍यक्ष पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी जनरल मनोज मुकुंद नरवने ने आज 22 अक्‍तूबर 2020 को नौसैनिक डॉकयार्ड, विशाखापतनम में आयोजित एक समारोह में प्रोजेक्‍ट 28 (कामोर्ता क्‍लास) के अंतर्गत निर्मित रेडार से बच निकलने वाले पनडुब्बी रोधी युद्धपोत (एएसडब्ल्यू) आईएनएस कावरत्ती को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया।