बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाईगर रिजर्व में वनराज रॉयल बंगाल टाइगर बाघों की संख्या में वृद्धि के संकेत मिले हैं अनुमान है कि वीटीआर में वयस्क बाघों की संख्या 40 के पार पहुंच गई है. इनमें शावकों की संख्या अलग है ट्रैप कैमरे की मदद से इनकी संख्या का निश्चित अनुमान टाइगर रिजर्व प्रबंधन प्रशासन द्वारा गणना कर लगाया जाएगा.
Tag: #ValmikiNagar
आज शाम जदयू की सदस्यता लेंगे गुप्तेश्वर पांडे, यहां से लड़ेंगे चुनाव!
बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस लेने के बाद से लगातार उनके राजनीति में आने को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। कभी उनके बक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही गई तो कभी यह अनुमान लगाया गया कि वह वाल्मीकिनगर सीट से जदयू के टिकट पर लोकसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक गुप्तेश्वर पांडे न स्पष्ट तौर पर इन बातों को नकारा था न ही हामी भरी थी।
पॉलिटिक्स में गुप्तेश्वर पांडे की एंट्री पर चर्चा के बीच वायरल हुआ ‘रॉबिनहुड बिहार के’ गाना, देखें वीडियो
बिहार के डीजीपी पद से गुप्तेश्वर पांडे के इस्तीफा देने के बाद से उनकी पॉलिटिक्स में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। बेशक अभी पांडे जी अपने पत्ते नही खोल रहे और राजनीति में जाने और चुनाव लड़ने के सवालों को टाल रहे हैं लेकिन यह माना जा रहा है कि वह आगामी बिहार विधानसभा में बक्सर से या वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
