उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अपराधियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में देखने को मिला जहां शुक्रवार को गैंगस्टर ने कार्रवाई से बचने के लिए थाने में दोनों हाथ ऊपर कर सरेंडर कर दिया।
Tag: #UMCMYogi
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, सीएम योगी ने दी बधाई
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को यूपी बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें योगी सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी थी। हालांकि एक लंबे इंतजार के बाद यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम हैं जो सरकार या पार्टी में पहले से किसी पद पर नही थे और पंकज इस फॉर्मूले में फिट पाए गए।
