बैंकों के कामकाज रहेंगे प्रभावित, निजीकरण के खिलाफ 9 लाख बैंक कर्मचारी आज से हड़ताल पर

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। अपनी मांगों का समाधान निकालने के लिए सरकार के साथ बैंक यूनियनों की बैठक बुधवार को बेनतीजा रही। बैंक यूनियनों का दावा है कि देशव्यापी हड़ताल में नौ लाख कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

हड़ताल कर रहे डॉक्टरों के पक्ष में उतरे केजरीवाल, एनडीएमसी आज रिलीज करेगा सैलरी, पढ़ें

दिल्ली में नगर निगम के अधीन काम कर रहे डॉक्टरों ने बकाए वेतन को लेकर हड़ताल का एलान कर रखा है। अब इस मामले को लेकर राजनीति तेज होती नजर आ रही है। हड़ताल पर चल रहे डॉक्टर जहां जल्द से जल्द अपने बकाए के भुगतान की मांग कर रहे हैं वहीं नगर निगम ने फंड की कमी का हवाला दिया है। अब इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टरों के समर्थन में नगर निगम से बकाए की भुगतान की अपील की है