दिल्ली और हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर पिछले दिनों हुई युवक, लखबीर सिंह की निर्मम हत्या के मामले में स्थिति साफ होते हुए आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिए हैं। मामले में कोर्ट ने सोनीपत पुलिस को अब तक एक आरोपी की सात दिन और तीन आरोपियों की छह दिन की रिमांड दी है।
