बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी का आज कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी स्थिति काफी गंभीर है।