केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज वर्चुअल माध्यम से पंजाब के ज़ीरकपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया। यह क्षेत्रीय केंद्र अब भारत के उत्तरी हिस्से के लिए मुख्य साई केंद्रों में से एक के रूप में कार्य करेगा।
Tag: #SAI
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, श्री किरेन रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण का नया लोगो जारी किया
युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई ) के नए लोगो का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में खेल सचिव रवि मित्तल; भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, श्री नरिंदर बत्रा और साई के महानिदेशक, श्री संदीप प्रधान ने स्टेडियम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाग लिया।
